फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कंबाला में पुआध पुस्तक मेले का आयोजन 8 को

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव कंबाला के एनआरआई ठाकुर सिंह बसाती की ओर से 8 फरवरी को दूसरा सालाना कंबाला पुआध पंजाबी पुस्तक मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पंजाबी के प्रमुख प्रकाशक, पाठक, लेखक और साहित्य प्रेमी भाग लेंगे।
विज्ञापन

पुस्तक मेला के आयोजक ठाकुर सिंह बसाती, सरपंच गुरमुख सिंह कंबाला, ठेकेदार गुरमेल सिंह व प्रो. सुनीता कंबाला ने बताया कि पुस्तक मेला सुबह 11 बजे शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस पुस्तक मेले में यूनिस्टार पब्लिकेशन, तरलोचन पब्लिकेशन और पंजाब बुक सेंटर की ओर से पंजाबी पुस्तकों के स्टॉल लगाए जाएंगे।
इस मौके पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पूर्व डीन डॉ. जगतार सिंह की काव्य पुस्तक सीइंग आई तथा खेल लेखक सुखविंदरजीत सिंह मनौली की खेलों व खिलाड़ियों पर लिखी गई पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर इन दोनों लेखकों के अलावा फिल्म अभिनेता हरबख्श लाटा व परमजीत लाटा, पूआधी फिल्म अभिनेत्री मोहिनी तूर, किसान नेता परम बैदवान, पुआधी भक्ति अखाड़ा गायक तरलोचन गोबिंदगढ़, पहलवान व सारंगी वादक अजमेर सिंह कंबाला को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पंजाबी साहित्य एवं पुस्तकों को बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा तथा कविताएं भी प्रस्तुत की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें