फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ की चुनावी बिसात पीयू में, पोस्टरवार मोहाली में

Thu, 01 Sep 2016 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
PU Election 2016 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
 सात सितंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में होने वाले छात्र संघ के चुनाव की सरगर्मी का असर मोहाली पर भी दिखने लगा है। शहर के कई इलाकों में छात्र संगठनों के पोस्टर चिपका दिए गए है। इससे शहर की खूबसूरती को ग्रहण लगा है। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन चुप है।
विज्ञापन


 छात्र नेताओं के रंग बिरंगे कटआउट वाले पोस्टरों से लगाए जाने से लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों की दीवारों पर छात्र नेताओं के पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि इस  पोस्टरवार में सरकारी भवनों भी अछूते नहीं रहे। कार्रवाई के नाम पर अभी तक प्रशासन के हाथ बंधे दिख रहे हैं। प्रशासन की चुप्पी के पीछे बड़ा कारण छह माह बाद पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को भी माना जा रहा है।  जाहिर है कि विधानसभा चुनाव में इस युवा ब्रिगेड की बड़ी भूमिका रहेगी। जिक्रयोग है कि छात्र संघ के चुनाव में राजनीतिक दलों से जुड़े छात्र संगठनों सक्रिय हैं। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान की बलि  देकर, पोस्टरों के जरिए शहर को बदसूरत बनाने का सिलसिला जारी है।

मोहाली विकास मंच ने डीसी को दिया ज्ञापन
छात्र संगठनों के पोस्टरों को लेकर मोहाली विकास मंच मुखर होकर सामने आया है। मंच ने छात्र संगठनों द्वारा  गैरकानूनी ढंग से लगाए जा रहे पोस्टरों पर विरोध जताया है। मोहाली विकास मंच के प्रधान विनीत वर्मा और सदस्यों ने डीसी दलजीत सिंह मांगट को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। उन्हाेंने मांग की है कि निजी और सरकारी संपत्ति पर गैरकानूनी ढंग से पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें