परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी।
- फोटो : MOHALI
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने आखिरकार पंजाब राज्य अध्यापक योग्यता टेस्ट (पीएसटीईटी) ले ही लिया। बता दें कि यह परीक्षा पहले परीक्षार्थियों के केंद्र ठीक न बनने के चलते रद्द की गई थी।
रविावर को परीक्षा दो अलग-अलग समय में हुई। पहली परीक्षा सुबह 10 बजे और दूसरी दोपहर ढाई बजे हुई। शहर में बने परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रही और कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे ताकि हर स्थिति पर नजर रखी जा सके। परीक्षा केंद्रों के तहत पूूरे इलाके में धारा-144 लागू कर दी गई थी। केंद्र में किसी भी ऐसे मुलाजिम की ड्यूटी नहीं लगाई है जहां पर उसका रिश्तेदार परीक्षा दे रहा हो।