फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसईबी ने वेबसाइट पर घोषित किया 10वीं की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से 10वीं कक्षा की अक्तूबर में करवाई गई अनुपूरक परीक्षा का परिणाम शनिवार को वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया। परीक्षा कंट्रोलर जनक राज महरोक ने बताया कि 10वीं श्रेणी की अक्तूबर, 2020 में करवाई गई अनुपूरक परीक्षा में ओपन स्कूल प्रणाली के अधीन पूरे विषयों की री अपीयर कैटेगरी और अतिरिक्त कैटेगरी की परीक्षा में अपीयर हुए छात्रों का नतीजा घोषित किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, कारगुजारी बढ़ाने और सुनहरा अवसर वर्ग (गोल्डन चांस कैटेगरी) का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। छात्रों को हिदायत दी गई है कि नतीजा घोषित किए जाने के 15 दिनों के अंदर पीएसईबी की ओर से जारी किए गए सर्टिफिकेट जिले के क्षेत्रीय दफ्तरों में जमा करवाने होंगे। जिससे नया सर्टिफिकेट जारी किया जा सके। छात्रों की ओर से ऐसा न करने पर उनको नया सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जाएगा। छात्र अपना परिणाम देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in या www.indiaresults.com पर लॉगिन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें