फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव बनमाजरा के नजदीक हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में मृतक पुरूषोत्तम सिंह वासी मुगल माजरी के बेटे हरमनजीत सिंह की शिकायत पर सिंघ भगवंतपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हरमनजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता साइकिल पर अपने घर वापिस आ रहे थे और जैसे ही वह गांव बनमाजरा के नजदीक पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। इससे उसके पिता पुरूषोत्तम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में एएसआई सिमरणजीत सिंह ने बताया कि हरमनजीत सिंह के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें