फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नकलमुक्त परीक्षाओं के लिए पीएसईबी और आठ स्कूल संगठनों ने लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य में नकलमुक्त और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की पहल की है। बोर्ड ने इस संबंध में आठ संबद्ध स्कूल संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की। बैठक में सभी संगठनों ने स्कूलों में नकल रोकने और विद्यार्थियों को ईमानदारी से परीक्षा देने के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया। बोर्ड के अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने कहा कि नकल पर रोक लगाने के लिए केवल परीक्षा केंद्रों में सख्ती पर्याप्त नहीं है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावकों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने जोर दिया कि विद्यार्थियों को यह समझाना जरूरी है कि असली सफलता मेहनत और योग्यता से हासिल किए गए अंकों में है।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए निरंतर व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष ने बताया कि शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को जोन स्तर पर करवाने की योजना है ताकि शिक्षकों को बोर्ड कार्यालय आने की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूलों के अधिकतर कार्य ऑनलाइन करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में शामिल आठों संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने सदस्य स्कूलों में नकल के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का भरोसा दिया। यह अभियान विद्यार्थियों को ईमानदारी से परीक्षा देने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें