फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाइपर में कर्मचारियों का प्रदर्शन 46वें दिन भी जारी, पीपीएस लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर, नवरात्र में संस्थान की सुख-समृद्धि के लिए किया हवन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। नाइपर में नॉन-टीचिंग कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन रविवार को 46वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) से मंजूर पर्सनल प्रमोशन स्कीम (पीपीएस) को दोबारा लागू करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जबकि अन्य कर्मचारी असहयोग आंदोलन चला रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2020 से लंबित इस योजना को लागू करने के लिए अब तक प्रशासनिक आदेश जारी नहीं किए गए हैं। नवरात्र के अवसर पर नाइपर स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन (एनएसडब्ल्यूए) की ओर से संस्थान और पूरे समुदाय की सुख-समृद्धि व शांति के लिए हवन करवाया गया। इसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया और मां दुर्गा के मंत्रों के साथ आहुतियां डालीं।
विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी आदेश जारी नहीं होने का आरोप
एसोसिएशन के अनुसार, पीपीएस के मुद्दे पर 9 अक्टूबर को गठित समिति ने सिफारिश की थी कि नई प्रमोशन योजना लागू होने तक मौजूदा स्वीकृत योजना को जारी रखने पर विचार किया जाए। इसके अलावा संबंधित मंत्रालय के सचिव के साथ बैठक करवाने और योजना की कमियों पर प्रस्तुति देने का सुझाव भी दिया गया था। एनएसडब्ल्यूए का आरोप है कि 9 अक्टूबर को निदेशक के साथ हुई बैठक में पीपीएस लागू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। एसोसिएशन ने मांग दोहराते हुए कहा कि पीपीएस लागू होते ही कर्मचारी अपना शांतिपूर्ण आंदोलन समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें