फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना में भारी संख्या में जुटे लोग, माता के जयकारों से गूंजा मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-3बी1 के श्री वैष्णो माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में आयोजित माता रानी की भव्य चौकी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर कमेटी की ओर से विशाल भंडारा लगाया गया और व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने बताया कि नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित चौकी में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन आस्था और परंपराओं को मजबूत करने के साथ लोगों को आपस में जोड़ते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कालरात्रि को बुराई का नाश करने वाली और भक्तों को भय से मुक्ति दिलाने वाली देवी माना जाता है। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्यों में सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें