फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के विरोध में आई गुरुद्वारा तालमेल कमेटी

Sat, 14 May 2016 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
शराब का स्टॉक चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली के फेज-3बी2 मार्केट में खोले जा रहे शराब के ठेके के विरोध में संघर्ष पूरी तरह तेज हो गया है। इस मामले को लेकर शनिवार को गुरुद्वारा तालमेल कमेटी के प्रधान जोगिंदर सिंह सोंधी की अगुवाई में मीटिंग हुई। मीटिंग में धर्म प्रचार कमेटी के प्रधान व फेज-3बी2 मार्केट के प्रधान जतिंदर पाल सिंह जेपी भी मौजूद रहे। इस दौरान गुुरुद्वारा तालमेल कमेटी की तरफ से फैसला लिया गया, जिस जगह पर गुरुद्वारा खोलने की तैयारी चल रही है। उस शोरूम के ऊपर कई वर्ष से बच्चों को दस्तार सिखलाई की ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन


इसलिए इस इलाके में ठेका खोला जाना गलत है। दूसरी तरफ गुरुद्वारा साहिब भी इस जगह से बिल्कुल नजदीक है। जबकि रिहायशी एरिया भी बिल्कुल पास है। इस मौके पर कमेटी के चेयरमैन हरदियाल सिंह मान, महासचिव बलविंदर ङ्क्षसह टोहड़ा, गुरुद्वारा रामगढ़िया के प्रधान मनजीत सिंह मान, स्वर्ण सिंह, उप प्रधान तरलोचन सिंह, गुरुद्वारा साचा धन साहिब प्रधान परमजीत सिंह गिल, दविंदर सिंह, अमरीक सिंह गुरुद्वारा फेज-5, मनजीत सिंह भल्ला, निर्मल सिंह मनोहर सिंह, चरन सिंह, सतपाल सिंह, शहीद बाबा दीप सिंह अखाड़ा व लखबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें