फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-67 में कूड़ा डंपिंग साइट का विरोध, आरडब्ल्यूए ने गमाडा को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-67 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-67/68 के बीच खाली जमीन पर कूड़ा डंपिंग साइट बनाने की नगर निगम की कथित तैयारी का कड़ा विरोध किया है। एसोसिएशन ने गमाडा के मुख्य प्रशासक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप करने और प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनएस कलसी ने एक पत्र में बताया कि सेक्टर-67 और 68 के बीच अधूरी सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस संबंध में गमाडा को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं। अब जानकारी मिली है कि नगर निगम इसी खाली जगह को कूड़ा डंपिंग स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की चिंता
कुछ दिन पहले निगम कर्मचारियों द्वारा मौके पर लोहे के एंगल भी लगाए गए, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। एसोसिएशन का कहना है कि यदि रिहायशी इलाके के बीच कूड़ा डंपिंग साइट बनाई गई तो आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। गमाडा के मुख्य अभियंता और संबंधित अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए को बताया है कि अधूरी सड़क का टेंडर पूरा हो चुका है और निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। आरडब्ल्यूए ने गमाडा से मांग की है कि नगर निगम को खाली जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने से रोका जाए तथा सड़क निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें