फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर ने ट्रेन के नीचे कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली रेलवे फाटक के नजदीक मंगलवार सुबह एक 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को उसकी कार रेलवे ट्रैक के पास खड़ी मिली। जीआरपी पुलिस के एसएसआई ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर दीपक महिगी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी वृंदावन गार्डन पीरमुछल्ला के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर गश्त कर रहे रेलवे के कर्मचारियों ने उन्हें सूचना दी थी कि ढकोली रेलवे फाटक के नजदीक ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। इसके बाद वह जीआरपी के मुलाजिमों सहित मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दीपक ने बीती सोमवार की रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। दीपक के परिवार के सदस्यों के मुताबिक वह सोमवार से अपनी कार के साथ घर से गायब था। परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे। दीपक की पत्नी मोनिका ने उन्हें बताया कि उनका पति प्रॉपर्टी डीलर था और कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। एएसआई ने बताया कि घटनास्थल के पास मृतक की कार में शराब की बोतल और एक स्टील का गिलास भी मिला है। एएसआई ने कहा कि परिवार के सदस्यों के बयान लेने के बाद धारा-174 के तहत कार्रवाई की गई है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसके परिवार को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें