फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्रॉपर्टी डीलर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पार्टनर दंपती पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार का आरोप-बिजनेस पार्टनर ने उसकी कुछ प्रॉपर्टी धोखे से अपनी पत्नी के नाम ट्रांसफर करवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।

मोहाली। फेज-7 निवासी प्रॉपर्टी डीलर शविंदर ने शनिवार को गांव कंबाली के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फेज-6 सिविल अस्पताल भिजवाया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

शविंदर की सेक्टर-82 में ‘प्रॉपर्टी नेटवर्क’ के नाम से फर्म है। परिजनों ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। वह अपनी गाड़ी और मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था। आशंका है कि वह ऑटो से रेलवे स्टेशन पहुंचा। करीब पौने 12 बजे उसने मुंबई पश्चिमी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। शाम को जीआरपी टीम ने ट्रैक पर शव मिलने की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार को घटना का पता चला।
विज्ञापन


शविंदर अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है। उसके दोनों बच्चे आइस हॉकी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। घटना से परिवार और इलाके में शोक का माहौल है क्योंकि शविंदर अच्छा समाज सेवक भी था।

जीआरपी थाना मोहाली के इंचार्ज एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आशीष महाजन और उसकी पत्नी हेमा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि आशीष महाजन शविंदर का बिजनेस पार्टनर था। उसने कुछ प्रॉपर्टी धोखे से अपनी पत्नी के नाम ट्रांसफर करवा ली थी, जिससे शविंदर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद था। जांच अधिकारी के मुताबिक सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें