डेराबस्सी। पुकार एनजीओ की ओर से वर्ष 2025 के लिए अपना पहला लक्ष्य प्रोजेक्ट सरकारी मिडिल स्कूल घोलू माजरा, डेराबस्सी से शुरू किया। इस पहल के तहत स्कूल में पढ़ने वाले 40 बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की गई। प्रत्येक किट में एक स्कूल बैग, सात नोटबुक, पेंसिल व पेन का एक पैकेट, एक ज्योमेट्री बॉक्स, एक इरेजर और अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री शामिल थी। इस मौके टीम पुकार के सदस्य पुनीत, कुमुद, रूही, भारत, अर्पण, चेतन, हीना, नेहा, हरनूर और हसनत मौजूद थे।
पुकार एनजीओ की संस्थापक शिवानी रैना ने बताया कि वे 2022 से लक्ष्य परियोजना चला रहे हैं, जिसका उद्देश्य जीरकपुर, डेराबस्सी और मोहाली के सरकारी स्कूलों में एकल अभिभावक और अनाथ पृष्ठभूमि के बच्चों की मदद करना है। इसके तहत अबत 800 छात्रों को स्टेशनरी किट प्रदान की जा चुकी है। और इस वर्ष हमारा लक्ष्य 700 और छात्रों तक किट पहुंचाना है। स्कूल स्टाफ ने एनजीओ के इस नेक कार्य की प्रशंसा की।