फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्रोग्रेसिव फ्रंट ने नई लैंड पुलिंग नीति को बताया किसान विरोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार की नई लैंड पुलिंग पॉलिसी को लेकर सियासत और सड़क दोनों पर घमासान तेज हो गया है। अब इस विवाद में प्रोग्रेसिव फ्रंट पंजाब भी कूद पड़ा है। संगठन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आंदोलन को पूरा समर्थन देने का एलान किया और सरकार पर किसानों की जमीनों को कॉर्पोरेट घरानों के हवाले करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

फ्रंट के चेयरमैन एडवोकेट दर्शन सिंह धालीवाल ने कहा कि यह नीति दरअसल किसानों की जमीन कौड़ियों के भाव पर लेकर उन्हें बेघर करने की साजिश है। सरकार अफसरशाही और कॉर्पोरेट गठजोड़ के साथ मिलकर जमीन हथियाने की कोशिश कर रही है। धालीवाल ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने नीति वापस नहीं ली तो प्रोग्रेसिव फ्रंट राज्यव्यापी जनआंदोलन में कूद पड़ेगा। इस मौके पर संगठन के सदस्य सोहन सिंह मच्छली कलां, नरिंदर सिंह जॉली, एडवोकेट भूपिंदर सिंह, राणा रविंदर सिंह और आकाश कोहली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें