खरड़। लायंस क्लब खरड़ डिस्ट्रिक्ट-321 एफ की सामाजिक संस्था लायंस क्लब खरड़ सिटी की मीटिंग क्लब के प्रधान रजनीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। इसमें लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 एफ के डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव डॉक्टर जतिंदरपाल सिंह सहदेव, जोन चेयरमैन संजीव कुमार गर्ग विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान किए जाने वाले सामाजिक कार्यों संबंधी चर्चा की गई। क्लब द्वारा नए शामिल किए गए मेंबर सुरिंदर सिंह, अवतार सिंह समेत अन्य सदस्यों को डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव और जोन चेयरमैन द्वारा पिन लगा कर सम्मानित किया गया। मीटिंग में परमप्रीत सिंह, हरबंस सिंह, गुरमुख सिंह मान, मनिंदर सिंह सैनी, चंद्र गर्ग, साहिल कोहली तथा राजन चड्ढा समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।