फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन से प्राइवेट कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। कस्बे के निकट गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन से प्राइवेट कब्जा हटाने को लेकर प्रशासन ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरु कर दी है। इसकी शुरुआत गांव जडौत और जौलाकलां से शुरू की गई। जहां प्रशासनिक अमले ने 300 एकड़ से अधिक जमीन का कब्जा लेकर गोल्डन फॉरेस्ट कंपनी के हवाले कर दिया है। आने वाले दिनों में छह और गांवों से यह कब्जा दो हफ्ते के भीतर बारी बारी से हटाया जाएगा जिसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीते महीने जिला मैजिस्ट्रेट के निर्देशों के बाद डेराबस्सी के तहसीलदार वीरकरण सिंह बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अपने साथ नायब तहसीलदार हरिंदरजीत पूनिया, कानूनगो, पटवारी, पुलिस व जेसीबी मशीन समेत अमला लेकर जौलाकलां पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि जमीन खाली मिली। उन्होंने बताया कि जमीन की निशानदेही कर उसके चारों तरफ जेसीबी से जमीन खोदकर गोल्डन फॉरेस्ट कमेटी के कानूनगो को उक्त सरप्लस जमीन सौंप दी गई है।

जौला कलां में वीरवार को कार्रवाई की गई जबकि जड़ौत में 3 मई शुक्रवार को, मीरपुरा में 6 मई सोमवार को, कौलीमाजरा में 8 मई बुधवार को, मलकपुर में 10 मई शुक्रवार को, बसौली में 13 मई सोमवार को, समगोली में 15 मई बुधवार और धीरेमाजरा में वीरवार 16 मई को कब्जा छुड़ाने की कार्रवाई अंजाम दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें