फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर मोहाली विकसित किया<bha>;</bha> इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाए, गुरुग्राम को भी पछाड़ रहे : सुखबीर बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली/खरड़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि अकाली दल सरकार ने ग्रेटर मोहाली को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विश्वस्तरीय शिक्षा और अनुसंधान की सुविधाएं और एक समृद्ध सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र बनाने के अलावा मोहाली का विकास गुरुग्राम को भी पछाड़ रहा है। उनका उद्देश्य ग्रेटर मोहाली क्षेत्र को एक महानगर के रूप में विस्तारित करने का मार्ग प्रशस्त करना है। इससे रोजगार भी बढ़ेगा और राज्य के लिए राजस्व भी आएगा। अकाली दल अध्यक्ष ने यह बात खरड़ और मोहाली दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंजाब बचाओ यात्रा के मद्देनजर निकाले गए रोड शो के दौरान कही। सुखबीर बादल के साथ पार्टी के श्री आनंदपुर साहिब के उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी थे। उन्होंने हलके के लोगों के साथ बातचीत भी की। इस रोड शो में दोनों हलकों में युवाओं ने यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन


पंजाब बचाओ यात्रा के दौरान सरदार बादल ने कहा शिअद ने मोहाली को एक नींद वाले शहर से एक हलचल भरे शहर में विकसित किया। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने न सिर्फ मोहाली और खरड़ के व्यवस्थित और वैज्ञानिक विस्तार की योजना बनाई, बल्कि विश्व स्तरीय बुनियादी ढ़ांचे और संस्थान भी बनाए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार ने मोहाली में स्थापित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिणामस्वरूप शहर का तेजी से विकास हुआ है उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के कारण ही आईटी क्षेत्र ने भी मोहाली में अपनी पकड़ बनाई है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने स्वयं उद्योग प्रमुखों को मोहाली में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस की स्थापना के लिए राजी किया था। उन्होंने कहा कि मोहाली में विश्व प्रसिद्ध आईआईएसईआर और इंस्टीटयूट ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलाॅजी की स्थापना भी की थी।
उद्योग संघ के सदस्यों और आवास भलाई संघों ने भी अकाली दल से मुलाकात कर खुलासा किया कि कैसे पिछली कांग्रेस और वर्तमान आप सरकार के कार्यकाल के दौरान पिछले सात साल से खरड़ और मोहाली में सभी बुनियादी ढांचे का विकास बंद हो गया है। कहा कि बुनियादी ढांचे का विकास तो भूल ही जाओ, यहां तक कि अकाली दल के कार्यकाल के दौरान बनाए गए बुनियादी ढांचे का रखरखाव भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खरड़ में नगर परिषद को जानबूझकर फंड की कमी की जा रही है, आप सरकार की ओर से मोहाली शहर को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस यात्रा के दौरान दोनों हलकों के इंचार्ज रंजीत सिंह गिल और परविंदर सिंह सोहाना के साथ-साथ कमलजीत सिंह रूबी, हरजीत सिंह भुल्लर, अजयपाल सिंह मिड्डूखेड़ा और परमजीत सिंह काहलों सहित अन्य नेता भी खरड़ और मोहाली में अकाली दल अध्यक्ष के यात्रा के दौरान उनके साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें