फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे आशिक की करतूत... दो साल बनाया शादी का दबाव, इनकार पर कार पर फेंका तेजाब

Mon, 14 Sep 2020 01:56 PM IST
मोहाली ब्‍यूरो अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
कार पर फेंका गया तेजाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोहाली के ग्रीन एनक्लेव दाऊं में एक सिरफिरा आशिक काफी समय से एक लड़की और उसके परिजनों को परेशान करता आ रहा है। वह लड़की को धमकियां दे रहा था कि उससे शादी कर ले, वरना उसके परिजनों को तेजाब डालकर मार डालेगा। जब आरोपी यह दबाव बनाने में कामयाब नहीं हो पाया तो उसने शनिवार देर रात अपने साथियों सहित लड़की के घर की रेकी कर उनकी कार पर तेजाब फेंका और फिर कार के शीशे तोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन


इस घटना से ठीक 5 मिनट पहले लड़की के पिता घर में दाखिल हुए थे, वरना इस वारदात में वह जख्मी हो सकते थे। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। लड़की के परिजनों ने दो युवकों के नाम बताकर थाना बलौंगी पुलिस को शिकायत दे दी है। बलौंगी थाने में तैनात मामले के जांच अधिकारी एएसआई बहादुर सिंह ने कहा कि लड़की के बिजनेसमैन पिता ने जिन दो युवकों के नाम बताए हैं उनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

लड़की के पिता ने बताया कि करीब एक महीने से वह काफी कम घर से निकले थे। शनिवार को रिश्तेदारी में समागम था तो उसमें शामिल होने गए थे और रात को 11 बजे घर के अंदर घर गए। इसके बाद ही कार पर तेजाब फेंकने की घटना हुई है। आरोपी युवक ने यह वारदात रेकी करने के बाद की है। उन्होंने कहा कि शायद आरोपी को पता था कि वह बाहर गए हुए हैं। उसकी वजह से वे दूसरे रास्ते से घर आए थे, इस कारण उनका बचाव हो गया। अगर वह पहले वाले रास्ते से आते तो उन पर कार में तेजाब फेंका जा सकता था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब आरोपी वारदात में कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने उनकी कार पर ही तेजाब डालकर जलाने की कोशिश की। इसके बाद वह कार तोड़कर चले गए। यह वारदात कैमरे में कैद है।
विज्ञापन

बेटी के ही स्कूल में पढ़ता रहा है आरोपी

लड़की के बिजनेसमैन पिता ने बताया कि काफी समय से उन्हें खरड़ निवासी एक युवक जान से मारने की धमकियां दे रहा था। इस युवक का चरित्र संदिग्ध है। वह उनकी बेटी के ही स्कूल में पढ़ता था और उसे काफी समय तंग कर रहा था और दबाव बनाकर कह रहा था कि वह उससे शादी कर ले। लड़की के मना करने पर वह उसे धमकियां दे रहा था कि वह उसके पिता और भाई को जान से मार देंगे।

पहले की थी लड़की को अगवा करने की कोशिश
बिजनेेसमैन ने बताया कि 16 अगस्त को उनकी बेटी फेज-1 में गई थी तो वहां भी आरोपी युवक पहुंच गया था और उसने जबरदस्ती बेटी को अपनी कार में बिठाने की कोशिश की थी। बेटी के विरोध पर उसने जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश कर अगवा करना चाहा था। इसकी लिखित शिकायत उन्होंने फेज-1 थाने में दी थी। इसके बाद थाने में आरोपी ने माफी मांग ली थी। लेकिन इसके बाद भी वह बाज नहीं आ रहा था। अगर उसी समय उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती तो शायद दोबारा यह स्थिति न होती।

लड़की डिप्रेशन में, महीनों से रखा मोबाइल फोन बंद
लड़की के पिता ने बताया कि काफी समय से उनकी बेटी इस युवक की वजह से डिप्रेशन में चल रही थी और घर से बाहर भी नहीं जा रही थी। यहां तक कि उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया था। इतना ही नहीं आरोपी युवक बेटी की सहेलियों को फोन करके धमका रहे हैं। इसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है। उन्होंने एसएसपी मोहाली से मांग की है कि आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें