मोहाली। सेक्टर-71 के पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जिला स्तरीय अंडर-19 बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया है। पैरागॉन स्कूल के सात बेहतरीन खिलाड़ियों ने विजेता मोहाली जोन की टीम का हिस्सा बनकर शानदार प्रदर्शन किया। अब विजेता टीम राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पंजाब के अन्य जिलों की सर्वश्रेष्ठ टीमों के साथ मुकाबला करेगी।