फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली के 17 गांवों की शामलात की जमीन बेचने की हो रही तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब सरकार ने मोहाली ब्लॉक में पड़ते गांवों की शामलात जमीन बेचने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार के निर्देश पर पंचायत विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों ने इस संबंध में प्रारंभिक कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इसके मद्देनजर पहले चरण में मोहाली ब्लॉक के उन 11 गांवों की जमीनों की पहचान की गई है, जो मोहाली शहर के गोल एस्टेट की परियोजनाओं के बीच या उनके आस-पास स्थित हैं। जानकारी के अनुसार इन गांवों की शामलात जमीन को खुली बोली के जरिए अधिग्रहित करने की तैयारी भी कर ली गई है। इनमें सुखगढ़, सफीपुर, ग्रीन एनक्लेव, दाऊं मानकपुर कल्लर, कंडाला, कंबली, बेहरामपुर, रायपुर कलां, चप्पड़चिड़ी कलां, रुड़का, बड़ी, तंगोरी, रायपुर खुर्द, गिद्दड़पुर, नानूमाजरा और भागोमाजरा की पंचायती जमीनें शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी परमवीर कौर ने बाकायदा तौर पर पत्र लिखकर उपरोक्त गांवों के सरपंचों और पंचायत सचिवों के साथ बैठक बुलाई थी। इस बैठक में शामिल हुए कई सरपंचों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें बैठक में अपनी शामलात जमीनें बेचने के प्रस्ताव रखने को कहा गया है। इन सरपंचों ने कहा कि पंचायतों की शामलात जमीनें बेचने से पंचायत के पास कुछ नहीं बचेगा और गांवों की सांघी आकांक्षाओं और विकास के लिए पंचायतों के पास कोई जमीन नहीं बचेगी। उन्होंने कहा इन गांवों में जमीन की कीमत हर साल बढ़ रही है, जिससे जमीन बेचने से पंचायतों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। सरपंचों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने उन्हें गांव के निवासियों से सलाह-मशविरा करने के बाद ही कोई फैसला लेने को कहा है।
रियल एस्टेट परियोजनाओं में शामिल जमीनों को खुली नीलामी से बेचने का प्रस्ताव

इस मामले को लेकर बीडीपीओ मोहाली धनवंत सिंह रंधावा ने बताया कि रियल एस्टेट परियोजनाओं में शामिल इन गांवों की जमीनों को खुली नीलामी में बेचने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि अगर गमाडा की ओर से परियोजनाओं के लिए गांवों की जमीनें अधिग्रहित की जाती है, तो पंचायत को बहुत कम आय होगी, क्योंकि कीमत बहुत कम तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जमीन खुली नीलामी के जरिये बेची जाती है, तो पंचायत को पिछले साल की तुलना में छह गुना आय होगी। उन्होंने कहा कि सारा पैसा पंचायत के नाम होगा और उसकी एक तिहाई कीमत पंचायत समिति को जाएगी। कोई भी सीधा पैसा पंचायत समिति को नहीं जाएगा।
विज्ञापन


17 पंचायतों के साथ हुई बैठक : डीडीपीओ

डीडीपीओ मोहाली परमवीर कौर ने संपर्क करने पर 17 पंचायतों के साथ हुई बैठक की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह बैठक कुछ विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर ही की गई थी। इन पंचायतों की जमीनों से कोई आय नहीं हो रही है और उन पर अतिक्रमण का डर है। उन्होंने बताया कि जमीन मालिकों को पूरी ज़मीन बेचने के लिए नहीं कहा गया है, केवल अतिरिक्त जमीन, जिससे कोई आय नहीं हो रही है, उसे सार्वजनिक नीलामी में बेचने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें