फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गर्भवती महिलाओं की जांच कर हाई-रिस्क मामलों की पहचान की

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मातृ मृत्यु दर कम करने और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले की सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस मनाया गया। अभियान के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर हाई-रिस्क मामलों की पहचान की और समय पर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए हर माह की 9 और 23 तारीख को गर्भवती महिलाओं, खासकर दूसरी और तीसरी तिमाही में पहुंच चुकी महिलाओं की जांच की जाती है।
विज्ञापन

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चार अनिवार्य एएनसी चेकअप पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है। जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. तमन्ना सिंघल ने बताया कि अभियान का मुख्य फोकस हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय रहते पहचान कर उन्हें विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि मां और शिशु दोनों सुरक्षित रहें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे प्रसव के लिए केवल सरकारी या पंजीकृत स्वास्थ्य संस्थानों का ही चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें