फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्रीतलैंड प्रमोटर्स का मोहाली कार्यालय सील, प्लॉट कब्जा नहीं दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला उपभोक्ता आयोग के आदेश पर प्रीतलैंड प्रमोटर्स एंड डेवलपर्स का कार्यालय सील किया गया है। यह कार्रवाई प्लॉट का कब्जा नहीं देने के मामले में हुई। तहसीलदार मोहाली के निर्देश पर कंपनी के दो कमरे सील किए गए।
विज्ञापन




शिकायतकर्ता सुख पवनदीप कौर के पिता गुरचरणजीत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने वर्ष 2010 में सेक्टर-86 में 200 वर्ग गज का प्लॉट 25 लाख रुपये में खरीदा था। कंपनी को 12 लाख रुपये जमा करवाए गए थे। गुरचरणजीत सिंह का आरोप है कि कॉलोनाइजर ने नक्शा संशोधित कर प्लॉटों के नंबर बदल दिए। उनकी बेटी को आवंटित प्लॉट का कब्जा नहीं मिला। वर्ष 2024 में जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दायर हुई थी। आयोग ने कंपनी का कार्यालय अटैच करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें