कुराली। कांग्रेस के सीनियर नेता और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार मिलकर गरीब और मजदूर वर्ग की जीवनरेखा मानी जाने वाली मनरेगा योजना को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए मनरेगा बचाओ संग्राम का आह्वान किया। बाजवा ने बताया कि नई योजना मजदूरों, महिलाओं और जॉब कार्ड धारक परिवारों से गारंटीकृत रोजगार का अधिकार छीन सकती है और राज्य पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाल सकती है। इस अवसर पर सर्वोतम राणा जिला प्रधान,सुशांत कौशिक,स्वर्णजीत कौर,सीमा धीमान, कमलेश चुघ सहित अन्य उपस्थित थे।