फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्रभ आसरा के खिलाड़ियों ने जीते 31 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव पडियाला की संस्था प्रभ आसरा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके 31 मेडल जीते हैं। विजेताओं को संस्था के प्रबंधकों की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


संस्था के सेवादार भाई शमशेर सिंह व बीबी राजिंदर कौर पडियाला ने बताया कि संस्था की 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की मास्टर एथलेटिक्स टीम में कमल, धर्मेंद्र कुमार, गौरव खन्ना, नवजोत कौर, रितु, कांता, पूजा देवी व रामो देवी शामिल थे। टीम ने कोच गुरबिंदर सिंह के मार्गदर्शन में अच्छा प्रदर्शन किया।
इन खिलाड़ियों ने फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रथम बाबा फरीद एथलेटिक्स खेलों में 08 स्वर्ण, 06 रजत और 03 कांस्य पदक जीते। इसी प्रकार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर 07 चंडीगढ़ में आयोजित 45वीं चंडीगढ़ मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 06 स्वर्ण, 03 रजत और 05 कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने 100, 200, 400 व 800 मीटर दौड़ के अलावा शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेबलिन थ्रो, लंबी कूद आदि में हिस्सा लेकर पदक जीते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें