फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्रदूषण फैलाने पर दो प्लांटों को भारी बैंक गारंटी, पीपीसीबी की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने डेराबस्सी के गांव सुंदरां में प्रदूषण फैलाने वाली फर्मों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड ने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले दो प्लांटों को भारी बैंक गारंटी जमा कराने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में पर्यावरण नियमों के प्रति सख्त रुख को दर्शाती है। बोर्ड की एक्सईएन कंवलदीप कौर ने बताया कि मैसर्स शिक्षा इंटरप्राइजेज (पूर्व नाम शंकर बिल्डर्स) के खिलाफ सख्त कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने के आरोप में इस फर्म को एक लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले, इसी क्षेत्र में स्थित मैसर्स बिंदरा एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड (हॉट मिक्स प्लांट) पर भी कार्रवाई हुई थी। पर्यावरण नियमों की अनदेखी के आरोप में इस हॉट मिक्स प्लांट को दो लाख रुपये की बैंक गारंटी जमा कराने के आदेश दिए गए थे। बोर्ड की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य प्लांट संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी इकाई को बख्शा नहीं जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण उनकी प्राथमिकता है। नियमों का पालन न करने वाली इकाइयों पर लगातार नजर रखी जा रही है। यह कार्रवाई अन्य उद्योगों के लिए एक चेतावनी है। बोर्ड भविष्य में भी ऐसी इकाइयों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें