फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसोल में पंचायती जमीन विवाद: ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। गांव मसोल में पंचायती जमीन पर कब्जे के मामले में नयागांव पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आज 6 जुलाई को गांव मसोल के लोगों ने नयागांव थाना एसएचओ से मुलाकात की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की तरफ से उचित कार्रवाई नहीं हो रही है। नयागांव थाने के बाहर भोली कौर, करनैल कौर, मलकीत सिंह, परमजीत सुखविंदर सिंह, जमना सिंह, तरसेम सिंह, काका सिंह, गुरजंट सिंह, पंच अर्जुन सिंह और पंच सिंगारा सिंह सहित कई ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 30 जून को पंच बलवीर सिंह पर हमला हुआ था। इसके बाद सरपंच बिंदर सिंह पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमलावर गांव वालों को आता देख भाग गए थे। 5 जुलाई को सरपंच के ताऊ के लड़के पर भी हमला करने की कोशिश की गई, जिसमें वह किसी तरह बच निकले। नयागांव थाना एसएचओ शिवदीप बराड़ ने कहा कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है और पुलिस अपना काम कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें