फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकॉम के कैश काउंटर खुले, एवरेज बिलों ने उड़ाई लोगो की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी के बीच लोगों की सेहत को देखकर पावरकॉम ने अपने सभी कैश काउंटर बंद कर दिए थे। इसके साथ ही लोगों को ऑनलाइन पेमेंट करने की नसीहत दी गई थी। इतना ही नहीं लोग ऑनलाइन पेमेंट करें, इस पर कई तरह के ऑफर दिए थे। लेकिन इस दौरान लोगों को भेजे गए एवरेज बिलों ने लोगों की नींद उड़ा रखी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब काउंटर खुले तो काफी संख्या में लोग अपने एवरेज बिलों को ही ठीक करवाने पहुंचे। लोगों ने बताया कि अभी भी उन्हें तारीखें दी जा रही हैं। लेकिन उनके बिल सही नहीं किया जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि भले ही कोरोना लोगों को न मारे, लेकिन यह बिल जरूर लोगों की जान ले लेंगे।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-6 स्थित पावरकॉम के कैश काउंटर पर पहुंचे जोगिंदर पाल ने बताया कि वह फेज-10 के रहने वाले हैं और उनका बिल दोगुना से भी ज्यादा आया है। पावरकॉम एवरेज बिल देने की बात कर रहा है। उनकी रीडिंग 900 बनती है। लेकिन 2200 रीड़िंग बिल में भेजी हैं। यह तो धक्केशाही है। वह सीनियर सिटीजन हैं और 6 महीने से मकान में अकेले रह रहे हैं। वह चार बार पावरकॉम के दफ्तर के चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग की है कि इस चीज को गंभीरता से लिया जाए।
विज्ञापन

इसी तरह यहां पहुंचे अंकुश ने बताया कि उन्होंने किसी का घर किराए पर लिया हुआ है। उनकी भी एवरेज रीडिंग बहुत ज्यादा दी गई है। बिल ने उनकी नींद उड़ा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें