फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने पर पावरकॉम कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। पावरकॉम एवं ट्रांस्को ठेका कर्मचारी यूनियन ने डिवीजन प्रधान केसर सिंह, सर्कल उप प्रधान अजय कुमार, सचिव हरप्रीत सिंह और कुलदीन सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन के खिलाफ रोष धरना दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान केसर सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान फ्रंटलाइन में काम कर रहे ठेका बिजली कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है। अगर कर्मचारी अपना वेतन लेने के लिए विभाग के एक्सईएन और ठेकेदार के पास जाते हैं तो उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वेतन न मिलने के कारण उन्हें अपने परिवारों का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है और कोरोना काल मेें वह बेहद आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वेतन मांगने पर पावरकॉम प्रबंधन जबरदस्ती आनलाइन हाजिरी लगाने के लिए कह रहा है। इसे वह सहन नहीं करेंगे।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रबंधन ने आनलाइन हाजिरी सिस्टम बंद नहीं किया तो यूनियन द्वारा बड़े संघर्ष की तैयारी की जाएगी। इस अवसर पर जंग सिंह, वरिंदर, सतिंदरपाल सिंह, कमलजीत सिंह, संदीप सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें