11 केवी ग्रीन वैली फीडर से जुड़े मोतिया रॉयल सिटी, ग्रीन वैली और बाजीगर बस्ती समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक रहेगा बिजली कटौती
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
जीरकपुर। नगला रोड पर सिंहपुरा चौक से सड़क चौड़ीकरण के चल रहे कार्य के चलते बिजली विभाग द्वारा 11 केवी बिजली लाइनों की शिफ्टिंग की जाएगी। इस कार्य के कारण मंगलवार, 3 नवंबर को 11 केवी ग्रीन वैली फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के ढकोली सब-डिवीजन के सहायक अभियंता (एईई) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस बिजली कटौती के चलते मोतिया रॉयल सिटी, ग्रीन वैली, बाजीगर बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें और असुविधा से बचने के लिए आवश्यक प्रबंध कर लें।