फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर 108 एमार में बिजली कटौती और सड़क खराबी से निवासियों में बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एमार सेक्टर 108 के निवासियों ने लगातार बिजली कटौती और खराब सड़क अवसंरचना के कारण उत्पन्न समस्याओं पर चिंता जताई है। रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अजय पाल सधू और महासचिव इंजीनियर पी.एल. गर्ग ने बताया कि 23 जनवरी को सेक्टर लगभग 26 घंटे तक बिजली रहित रहा। इसका मुख्य कारण एमार की एलडी वितरण प्रणाली और वैक्यूम सर्किट ब्रेकर की खराब स्थिति रही।
विज्ञापन

सोसाइटी ने बताया कि सेक्टर 109 में 66 केवी सब-स्टेशन चालू होने के बावजूद सेक्टर 108 के लिए 11 केवी केबल नहीं बिछाई गई, जिससे बार-बार बिजली गुल हो रही है और आपूर्ति बहाल होने में देर हो रही है। उन्होंने बनूड़-खरड़ मुख्य सड़क से सेक्टर 108 के दूसरे प्रवेश/निकास मार्ग को न खोलने को भी गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में बताया। इसके अलावा, सोसाइटी ने एमार द्वारा हाल ही में कराए गए सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को घटिया बताया और चेतावनी दी कि जल्द ही पुनर्निर्माण की आवश्यकता हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें