नयागांव। भाजपा मंडल नयागांव के अध्यक्ष भूपिंदर सिंह भुपी ने जिला प्रधान संजीव वशिष्ट के दिशा निर्देशों के तहत अपनी नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की। समिति में महासचिव सुरेश यादव, उपाध्यक्ष मोहन लाल राजू, सचिव शाम सोनू बिड़ला सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि यह गठन मंडल की मजबूती और पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।