फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ भुड्ढा में बिना सूचना लगाया बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर स्थित गांव रामगढ़ भुड्ढा में रहने वाले लोग पिछले कुछ महीनों से लगने वाले लंबे-लंबे बिजली कटों की वजह से परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को पावरकॉम विभाग ने बिना कोई सूचना दिए बिजली कट लगा दिया। इसके चलते गांववासियों ने सारी रात बिना लाइट के बिताई। पावरकॉम विभाग की लचर कारगुजारी को लेकर बुधवार को गांववासियों ने एकत्रित होकर पावरकॉम के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

इस संबंधी अकाली नेता मनदीप सिंह ने बताया कि पावरकॉम की तरफ से रामगढ़ भुड्ढा में दो-तीन महीने से 18-18 के बिजली कट लगाए जा रहे हैं। कट लगाने से पहले विभाग द्वारा उन्हें कोई सूचना नहीं दी जाती है। पावरकॉम विभाग के एसडीओ अमनदीप सिंह अत्री ने बताया कि लाइन में ज्यादा खराबी आने के चलते कट लगाना पड़ा था। भविष्य में लोगों को ऐसी समस्या न हो इसके लिए अधिकारियों को कट लगाने की सूचना लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें