लांडरां/बनूड़। क्षेत्र के गांव छड़बड़ में बीती रात तीन किसानों के ट्यूबवेलों से बिजली की केबल चोरी हो गई। इस घटना से किसानों को नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान जगतार सिंह, मनप्रीत सिंह और बलवीर सिंह ने बताया कि सुबह खेतों में पहुंचने पर उन्होंने ट्यूबवेल के कमरों के दरवाजे और खिड़कियां टूटी पाईं। बिजली की केबल गायब थी। किसानों ने गांव के ही दो युवकों को केबल चोरी करते देखा है। उन्होंने थाना बनूड़ में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव के तीन युवकों ने दो दिन पहले एक किसान का इंजन भी चोरी कर बेचा था। इंजन खरीदने वाले व्यक्ति ने बाद में उसे किसान को वापस कर दिया था।