फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, प्रदेश में बनाएगी सरकार : सोनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। राजपुरा विधानसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सोनिक ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर मैदान में उतरेगी और भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार से निराश हैं। उनके अनुसार, मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं और लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

सोनिक ने कहा कि राजपुरा से हरदयाल सिंह कंबोज भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कंबोज के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारी घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करवा रहे हैं।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन
लांडरां /बनूड़।हरप्रीत सिंह सोनिक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें