फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: होली में पानी डालने पर चलीं तलवारें, चार जख्मी

Sat, 11 Mar 2023 01:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर पानी डालने पर चलीं तलवारें, चार जख्मी
विज्ञापन

बड़माजरा की शिव कॉलोनी में हुई वारदात, 16 लोग नामजद कर अज्ञात पर दर्ज किया केस

माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। गांव बड़माजरा की शिव कॉलोनी में होली के दिन पानी डालने पर दो लोगों अभिषेक और राजा में बहस हो गई। इस दौरान उन्हें नीरज ने छुड़ाकर घर भेज दिया। इसके बाद आए हमलावरों के हमले में चार लोग जख्मी हो गए हैं। इस वारदात में बलौंगी पुलिस ने 16 लोगों को नामजद कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान राजा, शौकत अली, अहमद अली, उस्मान अली, इरफान अली, शहजाद खान, रौणी, जैरी, सुदाम अंसारी, अर्जन पासवान, पवन, राकेश, काका, नौनी, अजय मोटा, लोटा और अन्य अज्ञात के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में नीरज निवासी बलौंगी ने बताया कि राजा सुबह करीब 11.40 बजे अपने दोस्तों के साथ तलवारें, डंडे और ईंटें आदि लेकर आया। उन्होंने आते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान शौकत अली ने तलवार मारी जो गर्दन के पीछे लगी। तलवार लगने से वह गिर गया और इसके बाद उन्होंने मारपीट की। उसके शोर मचाने पर परिवार के सदस्य और दोस्त विकास, अभिषेक, भागीरथ पहुंच गए। आरोपियों ने मिलकर दोस्तों से भी मारपीट की। वहीं आरोपियों ने उनके घर के दरवाजे और पास खड़ी कार भी तोड़ डालीं। इसके बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। बाद में घर वालों ने उसे, विकास उर्फ कृष्ण कुमार, अभिषेक और भागीरथ को इलाज के लिए सिविल अस्पताल खरड़ में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि इस वारदात के दौरान हमलावरों के अन्य 50-60 साथी भी पहुंच गए और उन्होंने झगड़ा रुकवाने के लिए आगे आए लोगों को काफी पीटा। इसके बाद लड़कों बचाने के लिए लोगों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। लेकिन हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें पीटा। लोगों ने कहा कि इस दौरान वे 112 नंबर पर कॉल करते रहे लेकिन पुलिस करीब तीन घंटे बाद पहुंची।
कोट
पुलिस टीम ने दोनों जख्मियों के बयान ले लिए हैं। उसके हिसाब से केस दर्ज करके बनती कार्रवाई की जा रही है। -पी. ग्रेवाल, थाना बलौंगी के इंचार्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें