फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर में रखा आलू खराब, किसानों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां- बनूड़। खरड़ से तेपला को जाते बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर स्थित गांव संभू कला के पास स्थित बाला जी कोल्ड स्टोर में आलू खराब हो जाने कारण भड़के किसानों ने प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान अमर सिंह, हरप्रीत सिंह, हरबंस सिंह, कमलजीत सिंह, रणजीत सिंह, लवप्रीत सिंह ने बताया कि उन्होंने आलू जी कोल्ड स्टोर में रखे थे। इससे अपने खेतों में बीजाई कर सके। अब उन्हें आलू निकालने के लिए कई कई दिन इंतजार करना पड़ रहा है परंतु जब वह आलू कोल्ड स्टोर से निकालते हैं तो वह आलू खराब निकलते हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रबंधकों ने बिजली की बचत के लिए कोल्ड स्टोर को ज्यादा समय बंद रखते रहे। ठंडक न होने के कारण किसानों का महंगे रेट वाला बीज खराब हो गया।
भारतीय किसान यूनियन एकता डकौता के जिला प्रधान जग्गी कराला, किरपाल सिंह सियाओं, नंबरदार सतनाम सिंह सत्ता, लखविंदर सिंह कराला ने बताया कि कोल्ड स्टोर के प्रबंधकों ने अगर किसानों को मुआवजा नहीं दिया तो वह कोल्ड स्टोर का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें