फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आंधी-तूफान से दुकान का छज्जा गिरने से पोस्टमैन की मौत, कार-बाइक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गत बुधवार को अचानक आई बारिश और आंधी-तूफान से कई जगह वाहनों पर यूनिपोल और होर्डिंग्स गिरने से काफी नुकसान हुआ था। वहीं, पोस्ट ऑफिस से अपना काम खत्म करके जाते हुए रास्ते में बारिश से बचने के लिए एक दुकान के आगे खड़े पोस्टमैन की दुकान का छज्जा गिरने से मौत हो गई। इसकी पहचान बनूड़ निवासी विक्की के रूप में हुई है। वहीं, हाईवे पर स्थित ऑक्सफॉर्ड स्ट्रीट व्यापारिक संस्थान के बाहर पार्किंग में खड़ी पांच गाड़ियां यूनिपोल गिरने के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और दो गड़ियां वीआईपी रोड होर्डिंग गिरने से क्षतिग्रस्त हुई थी। बलटाना के गोल्डन एस्टेट में एक घर की तीसरी मंजिल की दीवार गिरने से एक ऑल्टो कार और एक मोटरसाइकिल डेमेज हुआ है। ऑल्टो कार मालिक अंकुश कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे जब दोबारा तेज आंधी आई तो उनके घर के सामने वाले घर की तीसरी मंजिल की दीवार उनकी कार पर गिर गई। जिससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दे दी है। अंकुश कुमार ने आरोप लगाया की यह बिल्डिंग अवैध बनी हुई है। जिसकी करीब दस फीट की दीवार थी और इस पर लेंटर नहीं डला हुआ था, जो आंधी के कारण गिर गई और यह हादसा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि दीवार पर लेंटर डला होता तो यह हादसा नही होता था। इसके अलावा इस एरिया में कई जगह पर आंधी के कारण बिजली के तार टूटे हैं। इसकी वजह से लोगों को सारी रात परेशान होना पड़ा। क्योंकि पावरकॉम के अधिकारी लोगों की
विज्ञापन

शिकायतें तक नही सुन रही है।

बारिश से बचने के लिए दुकान के आगे खड़ा हुआ था पोस्टमैन
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित पूर्व विधायक एनके शर्मा के पुराने दफ्तर के नजदीक बने पोस्ट ऑफिस में काम करने वाले पोस्टमैन विक्की निवासी बनूड़ के ऊपर दुकान के छज्जे की दीवार गिरने से उसकी मौत हो गई है। यह हादसा बुधवार शाम साढ़े 7 बजे का बताया जा रहा है। जब पोस्टमैन विक्की दफ्तर से काम खत्म कर घर जाने लगा था तो बारिश आने के कारण वह एक दुकान आगे खड़ा होकर बारिश रुकने का इंतजार करने लगा तो अचानक आंधी आने के कारण दुकान के छज्जे की दीवार उस पर गिर गई।
इसबे बाद लोगों ने उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन पोस्टमैन विक्की ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था।
पुलिस जांच अधिकारी राजेश चौहान ने बताया कि सूचना के बाद वह अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने उस मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया की मृतक विक्की बनूड़ का रहने वाला है और एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसकी पत्नी अभी गर्भवती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें