फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव के लोगों ने वन विभाग के नोटिस के बाद बनाई कार्य समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके के वार्ड नंबर-3 में कृष्णा नगर के लोगों को वन विभाग की ओर से नोटिस मिलने के बाद उन्होंने मंगलवार को बैठक की। इस दौरान पांच सदस्यों की एक कार्य समिति का गठन किया गया और आगे की रणनीति के लिए विचार-विमर्श किया गया। इसमें इलाके के सभी लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर आप के ब्लॉक प्रधान कांता शर्मा को भी बुलाया गया था और लोगों ने अपनी आवाज को सरकार तक पहुंचने के लिए ब्लॉक प्रधान से अपील की। जानकारी के अनुसार आठ फरवरी को वन विभाग की ओर से कृष्णा नगर के 105 घरों को नोटिस देकर 15 दिनों में जवाब मांगे थे। नोटिस में वन विभाग ने लोगों को कहा गया था कि जिस खसरा नंबर 173/1 में अपने घर बना रखे हैं। वे इलाका वन विभाग की धारा-4 के अधीन पड़ता है। ऐसे में वहां हुए निर्वाण पूरी तरह से अवैध है। वहीं, इलाके में नोटिस मिलने की बाद से मकान मालिकों में तनाव की स्थिति पैदा हो रखी है। इसी परेशानी के चलते रोजाना लोगों में बैठकों के दौर चल रहे हैं।
विज्ञापन

इस बैठक में पहुंचे आम आदमी पार्टी की ब्लॉक प्रधान, सुनील, सोनू भाटिया ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह और उनकी सरकार उनके साथ है। उन्हें किसी प्रकार के नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, इस बैठक में कार्य समिति बनाई गई है जो सरकार और लोगों की बीच तालमेल बनाकर आगे की रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें