फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीआईए का मुलाजिम बता दुकानदार से लूटे 18 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना थाना पुलिस ने तीसरी कमांडो बटालियन में नियुक्त बबनजीत सिंह नाम के एक व्यक्ति और उसके एक साथी मनप्रीत संधू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव सोहाना में हड्डियों का क्लीनिक चलाने वाले रमन कुमार को नशों के केस में फंसाने की धमकी देकर दोनों ने उसके गल्ले से नकद रकम लुटी थी। सोहाना पुलिस ने बबनजीत सिंह उर्फ बबलू निवासी नानक नगरी मोगा और मनप्रीत संधू उर्फ मन्नू संधू निवासी आनंद नगरी अबोहर जिला फाजिल्का के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि सेक्टर-77 सोहाना में हड्डियों के ईलाज का क्लीनिक चलाने वाले रमन कुमार ने शिकायत दी थी कि बीती 8 मार्च को पंजाब पुलिस की वर्दी डालकर उसकी दुकान में आए बबनप्रीत सिंह (जो खुद को सीआईए स्टॉफ का मुलाजिम बता रहे थे) ने अपनी जेब में कुछ नशीले पदार्थ निकालकर उसके क्लीनिक में रखे और कहा कि वह नशीले पदार्थ बेचता है। बाद में बबनजीत ने उसके क्लीनिक में फोन और 30 हजार नकद गल्ले से निकाल लिए। उन्होंने उसे गाड़ी में बिठाया और उसे छोडऩे की एवज में 2 लाख की मांग करने लगे। पुलिस ने रमन कुमार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें