फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दो अलग-अलग मामलों में छह नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नशों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी जसपिंदर सिंह ने बताया कि तीन को गांव छत और तीन को बलटाना से गिरफ्तार किया गया है। बलटाना से गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस को 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
दोनों मामलों में उक्त आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान अरविंदर सिंह, जसवीर सिंह, कुलविंदर सिंह तीनों निवासी रामपुरा कलां जीरकपुर और सुमित, सूरज व सन्नी तीनों निवासी अबोहर जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। डीएसपी ने बताया कि अरविंदर सिंह, जसवीर सिंह व कुलविंदर सिंह को डोप टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया था कि यह नशा करने के साथ-साथ उसे बेचने का भी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोपी सुमित, सूरज व सन्नी को पुलिस ने बलटाना से गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है। आरोपियों की तलाशी दौरान पुलिस को 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। उन्होंने कहा कि ड्रग के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और रोजाना पुलिस सरप्राइज रेड दौरान बड़े ड्रग तस्करों को काबू कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें