संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर में लगते ट्रैफिक जाम वाली जगहों पर ट्रैफिक को कम करने के लिए मोहाली पुलिस पोर्टेबल सोलर ट्रैफिक लाइट का इस्तेमाल करेगी।
एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि यह प्रोजेक्ट मानव रहित क्रॉसिंग पर इस्तेमाल के जाने वाले पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि मोहाली पुलिस ने 9 पोर्टेबल सोलर ट्रैफिक लाइटें खरीदी हैं ताकि उन्हें उन स्थानों पर रखा जा सके जहां कोई निश्चित ट्रैफिक सिग्नल नहीं हैं या खराब हो जाते हैं
उन्होंने कहा कि ये ट्रैफिक सिग्नल कभी भी, कहीं भी (जहां भी आवश्यक हो) लगाया जा सकता है और इसका परीक्षण पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीएसपी हरसिमरन सिंह बल को ऐसे प्वाइंट ढूंढने और प्रोजेक्ट चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन पोर्टेबल इकाइयों में बैटरी सिस्टम और नियंत्रण तंत्र के लिए मौसमरोधी आवास की उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इकाई में चारों दिशाओं से दिखाई देने वाले लाल, पीले और हरे सिग्नल हैं और इसमें चरखी टाइमर भी लगे हैं।