फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छठी मंजिल से कूदकर विवाहिता ने दी जान, पति पर केस दर्ज ढकोली में मैपल अपार्टमेंट में हुई घटना, मृतका के पिता ने खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली/जीरकपुर। ढकोली में एक विवाहिता ने छठी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान 50 वर्षीय रचना बेदी निवासी फ्लैट नंबर -602 ई-ब्लॉक मैपल अपार्टमेंट ढकोली के रूप में हुई है। पुलिस ने रचना बेदी के पति के खिलाफ खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान रमनीश कुमार बेदी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि रचना बेदी की शादी 1999 में हुई थी। मृतका के पिता राम कुमार सेठी ने बताया कि उसकी बेटी के दो लड़के हैं। शादी के बाद रचना का अपने पति, सास व ससुर के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। इस संबंधी कई बार पंचायती राजीनाम भी हुआ था। 2014 में भी लिखित समझौता हुआ लेकिन उसके बाद भी रचना का पति उसे तंग करता रहा। रचना के पिता ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी बेटी ससुराल छोड़कर उनके पास रहने आ गई थी लेकिन अक्टूबर में उनका दामाद रचना को दोबारा अपने घर ढकोली मनाकर ले गया था। वह कुछ काम के लिए अमृतसर गए हुए थे तो उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी रचना की मौत हो गई है। जब वह ढकोली आए तो पता चला कि उनकी बेटी ने अपार्टमेंट की छठी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। उन्होंने दामाद पर बेटी को खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद रचना के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें