फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को मेयर बनाने के लिए चली घटिया चाल : कुलवंत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहली। निर्वाचन आयोग से वार्ड-10 में दोबारा मतदान करवाने का फैसला आने के बाद आजाद ग्रुप के नेता एवं पूर्व मेयर कुलवंत सिंह की अगुवाई में सभी नेता मंगलवार को मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने निर्वाचन आयोग के फैसले की सराहना की और साथ ही उम्मीद जताई कि बुधवार को होने वाले चुनाव बढ़िया तरीके से संपन्न होंगे। वहीं, कोर्ट के आदेश के मुताबिक उम्मीदवार अपनी वीडियोग्राफी तक करवा पाएंगे।
विज्ञापन

पूर्व मेयर कुलवंत सिंह ने कहा कि उन्हें दुख लगता है कि मोहाली में बिहार की तरह कैप्चरिंग की गई। सेहत मंत्री ऐसा कर अपने भाई को जीताकर मेयर बनाने के लिए सब कुछ कर रहे थे। शहर के लोग बहुत ही पढ़े लिखे हैं और वह सब कुछ जानते हैं कि शहर में क्या चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री को इस तरह के काम करना उनको शोभा नहीं देता। उन्होंने अपने भाई को मेयर बनाने के लिए घटिया चाल चली है। ऐसा करके उन्होंने लोगों का विश्वास तोड़ा है। वहीं, उन्होंने कहा कि मंत्री को अपने परिवार का मोह छोड़कर समाज के बारे में सोचना चाहिए।
निर्वाचन आयोग का फैसला स्वीकार: सेहत मंत्री
पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मोहाली शहर के वार्ड नंबर-10 के दो बूथों में दोबारा से चुनाव कराने के फैसले को स्वीकार किया है। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अपने वार्ड से भारी मतों से जीतेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इससे लोगों को फायदा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें