फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के महंगे दामों पर अस्टाम्प बेचने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने बिना लाइसेंस के प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में हेराफेरी करने वालों को महंगे दामों में अस्टाम्प बेचकर और मोटी रकम वसूलने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने अभी आरोपी की पूरी जानकारी गुप्त रखी है और उसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आज बुधवार को पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक आरोपी की पहचान ढकोली के रॉयल मेंशन सोसायटी के रहने वाले हरीश अरोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे लक्की ढाबे के सामने से गिरफ्तार किया है। आरोपी बड़े लेवल पर जाली अस्टाम्प का धंधा कर मोटी कमाई कर रहा था। उसके अस्टाम्प पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मुंबई, हिमाचल प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र तक भेजे जा रहे थे। जीरकपुर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना लाइसेंस अलग-अलग अस्टॉम फरोश बिना एंट्री के खाली लाकर अपने पास रखता है। जिस किसी को प्रॉपर्टी के नाम पर हेराफेरी के लिए पुरानी तारीख में अस्टाम्प की जरूरत होती थी उसे वह मोटी रकम लेकर बेच देता था। इसके अलावा वह पुरानी तारीख में रजिस्टर में एंट्री करवाता है और अपने पास हलफिया बयान वाली टिकटों पर अपने हस्ताक्षर करके जाली मुहर लगाकर रखता है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को यह भी सूचना मिली थी कि हरीश अरोड़ा की निजी बैंकों के साथ भी सेटिंग थी और वह अलग-अलग बैंकों को एक दिन में करीब 300-400 जाली अस्टाम्प दे रहा था। यह भी सुनने में आ रहा था कि हरीश अरोड़ा ने घर पर प्रिंटर लगाया हुआ था और कुछ काम उसका ऑनलाइन चल रहा था। पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रैप लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें