फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाया गहने चुराने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। बलौंगी पुलिस ने एटीएस के फ्लैट में डॉक्टर दंपती के घर से 17 लाख रुपये के गहने व 60 हजार नकदी चोरी का मामला 72 घंटे में सुलझा लिया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. चंदनदीप व डॉ. हरप्रीत कौर के फ्लैट में आठ फरवरी को चोरी हुई थी। दोनों पति पत्नी फ्लैट को ताला लगाकर नौकरी पर गए थे। डॉ. हरप्रीत कौर ने बलौंगी पुलिस को बताया था कि वह फ्लैट-7072 एटीएस में पति चंदनदीप के साथ रहती हैं। सुबह वह लगभग 10:30 बजे अपने फ्लैट को ताला लगा कर काम पर चले गए थे। शाम को वापस आकर देखा तो फ्लैट के मेन गेट पर ताला लगा हुआ था, लेकिन सर्वेंट डोर की कुंडी टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा कि अलमारी में रखे लगभग 17 लाख रुपये की कीमत के सोने के गहने व 60 हजार नकदी गायब थी।
जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर जॉनी तथा दीपू निवासी आजाद नगर बलौंगी से पूछताछ की तो उन्होंने वारदात कुबूल कर ली। बलौंगी के थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी इस सोसाइटी में पेंट का काम कर रहे थे। आरोपी जॉनी ने चार पांच महीने पहले ही डॉ. हरप्रीत कौर के फ्लैट में पेंट का काम किया था। इस कारण उन्हें घर के बारे में सारी जानकारी थी। आरोपियों ने सीसीटीवी से बचते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। चोरी के दौरान मिले पैसों में से उसने कुछ पैसे अपने साथी दीपू को दे दिए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों से काफी हद तक गहने और नकदी बरामद हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें