फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बंद करवाईं जरूरी सामान की दुकानें, दुकानदारों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए खोली जरूरी सामान की दुकानों को पुलिस ने मंगलवार को बंद करवा दिया। इससे दुकानदारों में रोष है। दुकानदारों ने प्रशासन से सभी दुकानों को खोलने या फिर पूर्ण तौर पर लॉकडाउन लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

मेन बाजार में करियाना, हलवाई, डेयरी सहित अन्य जरूरी वस्तुओं वाली दुकानें खुलीं तो एसपी मोहाली बलविन्द्र सिंह, एसएचओ नरपिन्द्र सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज हर्षपाल ने सब्जी मंडी, मेन बाजार का दौरा किया और बाजार की सभी दुकानों को बंद करवा दिया। दुकानदारों ने बताया कि सरकार की ओर से जरूरी वस्तुओं वाली दुकानें खोलने की बात कही है लेकिन, पुलिस प्रशासन ने उक्त दुकानदारों को पुलिस स्टेशन बुलाकर बनाई नीति अनुसार दुकानेें खोलने की बात कही। इसे मानने से दुकानदारों ने मना कर दिया।
मार्केट एसोसिएशन के प्रधान गोपाल चंद ने कहा कि गाइड लाइन के अनुसार ही दुकानें खोली गई थीं, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनको बंद कर दिया। जिस नीति के अनुसार पुलिस ने दुकानें खोलने की बात कही उसको सभी दुकानदारों ने रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें