मोहाली। जीरकपुर में पुलिस ने शनिवार शाम जेनिक्स स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई सिंहपुरा चौक स्थित ग्रीन लोटस एवेन्यू के एससीओ की तीसरी मंजिल पर चल रहे स्पा में की गई। कार्रवाई के बाद सेंटर को सील कर दिया गया। थाना जीरकपुर प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त कर रही थी।
उसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि स्पा में बाहर से लड़कियां बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने पांच लड़कियों को छुड़वाया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और स्पा के अज्ञात मालिक व अज्ञात किरायेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। संवाद