जीरकपुर में स्पा सेंटर से कूदी युवती
- फोटो : संवाद
जीरकपुर के वीआईपी रोड पर स्थित ट्रिपल सी कॉमर्शियल प्रोजेक्ट में चल रहे एक स्पा सेंटर में पुलिस ने छापा मारा। इससे घबराई एक युवती चौथी मंजिल से कूद गई जिससे उसकी माैत हो गई। पुलिस मामले की पुष्टि नहीं कर रही है।
फिलहाल स्पा सेंटर पर पुलिस तैनात है और मामले की जांच में जुटी है। इस बारे में मनप्रीत सिंह, एसपी रूरल मोहाली ने बताया कि मामला उनके ध्यान में आया है। जीरकपुर के एक स्पा सेंटर में युवती ने छलांग लगाई है और वह निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है। फिलहाल वह बाहर हैं और युवती उसकी मौत हो चुकी है, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवती सपा सेंटर में काम करती थी और पुलिस के छापे की सूचना मिलते ही डर के मारे युवती ने सपा सेंटर की चौथी मंजिल की पिछली खिड़की से छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को उठाकर वीआईपी रोड पर स्थित निजी अस्पताल में ले गई, लेकिन तक तब वह दम तोड़ चुकी थी।
पुलिस की सख्ती के बाद शहर के सारे सपा सेंटर बंद करवा दिए गए थे लेकिन ट्रिपल सी की चौथी मंजिल पर तीन स्पा सेंटर गुपचुप तरीके से चल रहे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब सात बजे रेड की तो पुलिस को देखकर स्पा सेंटर में मौजूद महिलाएं व स्टाफ फरार हो गया था। लेकिन दो-तीन युवतियां सेंटर में ही रह गईं। उन्होंने स्पा सेंटर को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद से एक युवती ने सेंटर की पिछली तरफ की खिड़की से छलांग लगा दी। देर रात पुलिस की कार्रवाई जारी थी और सेंटर के अंदर करीब दो और युवतियों के होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार युवती की मौत हो चुकी है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।