होटल में चेकिंग करती पुलिस टीम।
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। 26 जनवरी के मद्देनजर जीरकपुर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई होटलों में चेकिंग की।
पुलिस ने होटलों में रुकने वाले लोगों की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही शहर की कुछ सार्वजनिक जगहों पर भी चेकिंग की गई।
जीरकपुर के एसएचओ ओंकार सिंह ने बताया कि जीरकपुर के कई होटलों में चेकिंग की गई है। 26 जनवरी तक पुलिस हर जगह पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए नाकेबंदी और चेकिंग करती रहेगी। जीरकपुर के वीआइपी रोड पर एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ खुद टीम लेकर सर्च अभियान चलाते नजर दिए। जीरकपुर के अलावा ढकोली में भी एसएचओ दीपिंदर सिंह बराड़ की अगुवाई में यह अभियान चलाया गया।
इसके अलावा नाका लगाकर बाहर से आने वाली गाड़ियों की भी तलाशी ली गई। एसएचओ बराड़ ने कहा कि पंचकूला जाने के लिए ज्यादातर ओल्ड कालका रोड का इस्तेमाल किया जाता है। इसके चलते यहां वारदात होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। 26 जनवरी को लेकर शहर में कई जगह नाके लगाकर तलाशी ली जाएगी। किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में माहौल शांत है, लेकिन फिर भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।