फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पति की धमकियों से तंग आकर 29 वर्षीय महिला ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली थाने के अंतर्गत पड़ते किशनपुरा में स्थित शुभम होम सोसायटी में एक 29 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व पति की धमकियों से तंग आकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान नीलम के रूप में हुई है, जोकि मकान नंबर-15 ग्राउंड फ्लोर शुभम होम सोसायटी किशनपुरा में रह रही थी।
विज्ञापन

एसएचओ ढकोली दीपिन्दर बराड़ ने बताया कि पुलिस को सुबह साढ़े 11 बजे महिला के खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को महिला का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें मृतका नीलम ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पहले पति, सास और ससुर को ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतका नीलम के पहले पति विक्रम, ससुर बनारसी दास और सास शरबती के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी परिवार मूल रूप से करनाल (हरियाणा) का रहने वाला बताया जा रहा है। एसएचओ दीपिन्दर बराड़ ने बताया कि मृतका ने जो सुसाइड नोट लिखा था उसमें उक्त लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसका पहला पति विक्रम उसकी दूसरी शादी होने के बाद उसके पति और उसके भाई का बेटा जो उसके पास रह रहा था दोनों को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। उसे बार-बार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसने लिखा कि वह अपनी मौत का जिम्मेदार अपने पहले ससुराल परिवार को ठहराती है, जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके बाद पुलिस ने उक्त परिवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें